परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा. एमएच नगर थाना के पुरैना में बिती संध्या भूमि विवाद को ले एक पक्ष द्वारा दंपति सुनिल शर्मा व संगीता देवी को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया है. घायलों का इलाज हसनपुरा स्थित सामुदायिक अस्पताल में कराया गया. इस मामले में पीड़िता संगीता देवी ने स्थानीय थाना में तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया है. जिसमें वीरेंद्र यादव, बुलबुल यादव, मुन्ना यादव, राजकुमार यादव व तीन अन्य महिला शामिल है. पीड़िता ने अपने आवेदन बताया है कि हम शनिवार की संध्या अपने दरवाजे पर खड़ी थी. इसी बीच उक्त सभी नामजदों ने गाली-गलौज करते हुये, अपने-अपने हाथों लिए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया. जिससे मेरी हाथ, पैर, पीठ में चोट लग गई और सिर भी फट गया. जिससे मैं घायल होकर जमीन पर गिर गया. मुझे मार खाता देख मेरे पति सुनील शर्मा मुझे बचाने आए तो उपरोक्त व्यक्तियों ने उनको भी मार कर घायल कर दिया. मेरे गले से मंगल सूत्र को राजकुमार यादव ने ले लिया व जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस को आवेदन प्राप्त है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.