परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा. सिसवन-सीवान मुख्य पथ एसएच 89 व थाना के जलालपुर गांव के समीप रविवार की सुबह कुहासे के कारण सवारी गाड़ी व स्कॉर्पियो की आपस में टक्कर हो गयी.इस घटना में किसी की गंभीर घायल होने की खबर नहीं है. केवल वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सीवान के तरफ से आ रही सवारी गाड़ी व सिसवन के तरफ से सीवान जा रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई. लेकिन इस घटना में एक ब्यक्ति को मामूली घायल होने की सूचना है. घटना की सूचना मिलते है एम एच नगर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना द्वारा लाया गया. बहरहाल वाहन किसका है पुलिस पता लगा रही है.




Recent Comments