भूमि उपलब्ध नहीं होने पर दिया आवेदन
#परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : प्रखंड के उसरी बुजुर्ग पंचायत के वार्ड 12 के वार्ड सदस्य कृष्णा प्रसाद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर बताया है कि पूरे वार्ड में जमीन उपलब्ध नहीं है, हालांकि खाता नंबर 59, सर्वे नंबर 307 रकबा एक कट्ठा 18 धुर है जिस पर मुख्यमंत्री नल जल योजना का कार्य शुरू करने की अनुमति जताई है।