जिस स्थल पर भगवान विराजमान हो वह स्थान अपने आप में पवित्र है : राजन जी महाराज

तरैया (सारण):
जिस स्थल पर भगवान का यज्ञ हुआ हो या होने वाला वला हो वह भी स्थल अपने आप मे पवित्र स्थल होता है।उक्त बातें रामबाग स्थित घंटी बाबा के प्रांगण में संत राजन जी महाराज ने कहा।तथा मंदिर स्थल पर पौधारोपण किया।हनुमान भक्त देवकुमार सिंह ने संत राजन जी महाराज को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।पौधरोपण के बाद राजन जी महाराज ने कहा कि जहाँ स्वयं श्री हनुमानजी बैठे हैं और बाद घंटी बाबा का स्थान है वह स्थल किसी देवभूमि से कम महत्व नहीं रखता है।हमलोग इस स्थान पर वृक्ष लगाकर इस स्थान की महत्ता को और बढ़ा रहे है।मंदिर के पुजारी चंदेश्वर तिवारी को महाराज जी ने सम्मानित किया।उक्त मौके पर कमलाकांत त्रिपाठी, हलचल सिंह बघेला, देवकुमार सिंह,मुन्ना तिवारी, नीलकमल सिंह, भृगुनाथ सिंह, रामा सिंह, कमता सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments