भीलवाडा पुलिस को बधाई,कानून व्यवस्था में बढ़त पाई
दिलीप मेहता
भीलवाडा 3 जुलाई। पिछले समय में बिगडती हुई कानून व्यवस्था के चलते भीलवाडा राजस्थान में काफी चर्चित हो गया था । लेकिन एएसपी के रूप में भीलवाडा में गोपालस्वरूप मेवाडा के पदभार ग्रहण करने के बाद लगातार किये गये प्रयासो के कारण आज भीलवाडा में कानून व्यवस्था में भारी सुधार हुवा है । इसका सारा श्रैय श्री मेवाडा को है । कानून व्यवस्था में इंडिया टुडे के सर्वे में भीलवाडा को लेकर खुलासा किया गया है । कानून व्यवस्था में जैसलमेर राजस्थान में प्रथम है तो भीलवाडा कानून व्यवस्था में सुधार करने में राज्य मे़ प्रथम महत्वपूर्ण रहा है । यह भीलवाडा पुलिस के लिये गौरव की बात है । ऐसे अधिकारियों व पुलिस टीम को बहुत बहुत बधाई । राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मोजुदगी में इंडिया टुडे ने सर्वे में इसको घोषित किया है ।
ज्ञात रहे राजस्थान सरकार ने भीलवाडा की बिगडती हुई कानून व्यवस्था को लेकर बिगडते हालात के बाद सिंगल आदेश करते हुये प्रतापगढ़ से एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा को विशेष तौर पर भीलवाडा लगाया था और जो सुधार कानून व्यवस्था को लेकर एएसपी मेवाडा ने पुलिस टीम को साथ लेकर किया वह सबके सामने है। भीलवाडा पुलिस को बधाई दी। इंडिया टुडे सर्वे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व फोटो में एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा




Recent Comments