भारतीय शिक्षण संस्थान में ” छाया सरगम”2017 का रंग
नेमी चन्द
लक्ष्मणगढ़ 29 मार्च।स्थानीय  मनासिया रोड़ स्थित भारतीय शिक्षण संस्थान में वार्षिकोत्सव सरगम 2017 का आयोजन  बुधवार को विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमे विद्यार्थीओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर सबको अपने रंग में रंग लिया। यह जानकारी देते हुए संस्था के निदेशक रामस्वरूप महला ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां,उपखण्ड़ अधिकारी अनिल कुमार महला,विकास अधिकारी सुनील कुमार ढाका ,शिक्षा विभाग के पूर्व निदेशक अर्जुनलाल वर्मा, ब्लॉक अधिकारी नरेन्द्र दाधीच,निजी शिक्षण संस्थान संघ  अध्यक्ष जगन  सिंह चाहर सहित कई विशिष्ठ जन बतोर अतिथि  उपस्थित थे । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियां दे कर अपनी प्रतिभा का  उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवा ने कहा कि निष्ठा लगन व मेहनत से हर काम में सफलता प्राप्त की जा सकती हैं।संस्था चेयरमैन राजकुमार महला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो को उच्चगुणवत्ता युक्त आधुनिक शिक्षा देना हमारा लक्ष्य है।कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों को माल्यार्पण, प्रतिकचिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था निदेशक रामस्वरूप महला ने सबका आभर व्यक्त कर नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें दी।