भीलवाड़ा: गहलोत के जन्मदिन पर माली समाज ने मरीजों को फल वितरित किये
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 03 मई। राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत के 67वां जन्मदिन 3 मई बुधवार को महात्मा गांधी हाॅस्पीटल में समस्त मरीजों को फल वितरण कर हर्षाेल्सास से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर परिषद् सभापति ओम नाराणिवाल, प्रमुख चिकित्साधिकारी अरूण गौड़ थे।
माली महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल लाल माली ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान की राजनीति के न केवल सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता है, अपितु सर्वहारा अभावग्रस्त वंचित लोगों के वे मसीहा की तरह है। यह उनके विशालकाय व्यक्तित्व की विशेषता है जिनको लोग पंसद करते है। इसलिए उन्होंने जिन जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया उसे लोग आज भी भुला नहीं सकते। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 67वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना के साथ महात्मा गांधी हाॅस्पीटल के समस्त वार्डों में मरीजों को फल वितरण कर व गौशालाओं में भी गायों को चारा डलवाकर गहलोत के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना सभी कार्यकर्ताओं ने की। इस अवसर पर माली समाज के अध्यक्ष बंशीलाल माली, भगत प्रजापत, लादू लाल रागस्या, योगेश गहलोत, मीठुलाल माली, कालू मोरी, कैलाश रागस्या, भैरूलाल गोयल, सत्यनारायण डाबला, दिनेश जैन, तुलसीदास नथराणी, गोपाल तुन्दवाल सहित महासभा के समस्त पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित थे।




Recent Comments