सारण : सामुदायिक भवन का हुआ शिलान्यास
#अजहर करीम

इसुआपुर
सहवां बाजार स्थित धर्मशाला परिसर में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई .इसके पूर्व सैकड़ों दुपहिया व चार पहिया वाहनों के साथ हजारों लोगों ने विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ,प्रखण्ड प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद राय तथा विक्रमा राय के नेतृत्व में जुलुस भी निकाला .इस मौके पर सहवां बाजार के पास महादलित बस्ती में तथा नवादा गांव के लालबाबू राय के घर के पास सामुदायिक भवनों का शिलान्यास विधायक नें किया .सहवां बाजार के पास धर्मशाला परिसर में बीडीसी उमेश राय की अध्यक्षता में एक सभा भी हुई .जिसमें संत रविदास के आदर्शों व सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई .सभा को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ,प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव ,जिला पार्षद गीतासागर राम ,विजय कुमार राय ,रामअयोध्या राय ,झुलन राय ,नागेन्द्र प्रसाद राय ,रामबाबू राय ,गुड्डु कुशवाहा व अन्य ने संबोधित किया .