
छपरा: आज दिनांक 04 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को भारत स्काउट और गाइड के इकाई डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप सारण के द्वारा रिविलगंज निवासी सुनील कुमार को 1 यूनिट ब्लड उपलब्ध कराई गई।सुनील कुमार जिनका होमोग्लोबिन अचानक कम हो जाने के बाद बाला जी ऑर्थो सेंटर अस्पताल में भर्ती लिये थे।जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें ब्लड चढ़ाने की बात कही।सुनील कुमार के अन्य परिजनों के द्वारा पूर्व में खून दिया जा चुका था,जो इस समय देने में असमर्थ थे।जैसे ही इसकी सूचना मरीज के परिजनों के द्वारा डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज को दिया गया तो वो तुरंत ब्लड बैंक के कर्मचारी धर्मवीर कुमार से संपर्क कर ब्लड उपलब्धता के बारे में पता लगाया।
जैसे ही ये सूचना प्राप्त हुई कि ब्लड बैंक में O+ ब्लड उपलब्ध है स्काउट मास्टर अमन राज ने डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के राज्य पुरुस्कार स्काउट अनूप कुमार के डोनर कार्ड से सुमित सिंह ने ब्लड उपलब्ध कराया।
ब्लड उपलब्ध हो जाने के बाद मरीज के परिजन ने स्काउट गाइड संस्था को धन्यबद दिया।वही स्काउट मास्टर अमन राज ने बताया कि जरूरमंदो के लिए स्काउट गाइड संस्था अपने सामर्थ्य के अनुसार हमेशा तत्पर रहती है।
भारत स्काउट और गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त श्री हरेन्द्र प्रसाद सिंह,जिला संग़ठन आयुक्त(स्काउट)श्री आलोक रंजन सहित सभी स्काउट गाइड सारण के पदाधिकारीयों ने डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के कार्यो को सराहा।




Recent Comments