बगही चवर में धान के खेत से मिले शव की हुई पहचान,मृतक के भाई ने कहा वह मानसिक विक्षिप्त था
✍️धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारन):
प्रखंड के बगही चवँर के धान के खेत से बरामद शव की पहचान कर ली गयी है।मृतक मकेर थाना के बाढ़ी चक डीही गाँव निवासी सियाराम ठाकुर का 24 वर्षीय पुत्र अखिलेश ठाकुर है।इस संबंध में मृतक के बड़े भाई राधेश्याम ठाकुर ने यूडी केस दर्ज कराया है।मृतक के भड़े भाई ने कहा कि वह मेरे छोटा भाई था।जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था।ईधर -उधर मना करने पर भी चला जाता है।एक सप्ताह से घर से गायब था।जो धूमते-फिरते डुमरी छपिया एवं बगही के चवँर में आ गया था।जहाँ पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गयी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टन के बाद परिजनों को सौप दिया है।




Recent Comments