⏭केसरिया थाना क्षेत्र के कढ़ान गांव में भूमि विवाद में मारपीट, आगजनी व फायरिंग
दैनिक खोज खबर मोतिहारी पू.च:- केसरिया थाना क्षेत्र के कढ़ान गांव में गुरुवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ¨हसक झड़प हुई। इस दौरान मारपीट व फायरिंग करने के साथ-साथ दरवाजे पर खड़े वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। मारपीट व गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में महेंद्र राय ने पुलिस को आवेदन दिया है।
गुरुवार की शाम ग्रामीण पुण्दयेव राय, बच्चा राय, भरत राय, दिनेश राय, नरेन्द्र राय, सुरेन्द्र राय, नारद राय, संजय राय सहित दर्जन भर लोग दरवाजे पर आए व गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट व फायरिंग की।
दरवाजे पर खड़ी बोलेरो संख्या बीआर 28 बी 3235 को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा ट्रैक्टर में आग लगा दी। मारपीट में मेरे अलावा लालबाबू राय व तेजनारायण राय जख्मी हो गए। घर में घुसकर 27 सौ नकद व आभूषण भी लूट लिया है। चलते समय एमसीसी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दहशत फैलाने क लिए फाय¨रग करते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments