मढौरा। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी के यहाँ शम्भू प्रसाद सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि मैं लंबे समय से समाज में हर वर्ग के साथ समय गुजारा है।मेरे निस्वार्थ सेवा को मतदाता बंधु आकलन कर मेरे पक्ष में जरूर गोलबंद होंगे और इसलिए मुझे जनता जनार्दन पर पूरी तरह से भरोसा है कि अपना बहुमूल्य मत मुझे देकर विधानसभा भेजने का काम करेगी।