
मढ़ौरा ।
117 मढ़ौरा विधानसभा से नामांकन के अंतिम दिन लोजपा के अभ्यर्थी विनय कुमार सिंह ने अपना नामांकन दर्ज कराया । नामांकन के बाद कहा कि अब बिहार और बिहारियों के बारे में सोचने की जरूरत है । बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के मुद्दे को लेकर वे आम जनता के बीच जाएंगे । बिहार और बिहारियों के लिए लोगों से समर्थन मांगेंगे । विनय सिंह ने मढ़ौरा के विकास पर सवाल उठाते हुए पिछली सरकारों पर मढ़ौरा के औद्योगिक नगरी को नष्ट करने का आरोप लगाया । कहा कि पिछली सरकार और जनप्रतिनिधि मरहौरा को बर्बाद करने का काम किए हैं । उनकी प्राथमिकता है कि मढ़ौरा की बंद फैक्ट्रियों को चालू कराया जाए और यहां के लोगों को यही रोजगार उपलब्ध कराया जाये। अपनी पार्टी और नीतियों को लेकर आम जनता के बीच जाएंगे और एक नया बिहार बनाने के लिए जन समर्थन मांगेंगे ।




Recent Comments