छपरा: भारतीय जनता पार्टी सारण के जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री राम दयाल शर्मा जी के अध्यक्षता में शिव टोला में उनके आवास पर संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री राम दयाल शर्मा ने की बैठक में मंडल की कार्यसमिति की समीक्षा की गई तथा सप्त ऋषि के गठन की चर्चा की गई एवं 29 मार्च को मन की बात प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की भी चर्चा की गई कि हर बूथ पर मन की बात का कार्यक्रम संपन्न हो एवं दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी जिला भाजपा की बैठक में पास किया गया। यह निर्णय लिया गया कि जिले में असमय बारिश के कारण जिले में फसलों की भारी क्षति हुई है इसके लिए एक ज्ञापन जिलाधिकारी से मिलकर किसानों को मुआवजा देने के लिए दिया जाएगा एवं दूसरा प्रस्ताव कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य रुप से जिला के उपाध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश ओझा, लालबाबू कुशवाहा, लक्ष्मी ठाकुर, तारा देवी,महामंत्री शांतनु कुमार, अनिल सिंह एवं जिला मंत्री सुपन सिंह, सत्यानंद सिंह, अशोक कुमार महतो, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, संजय सिंह सुधीश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।