भीलवाड़ा:रंजिश के चलते मारपीट,उपचार के दौरान हुई युवक की माैत
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 17 जुलाई। जिले के जोरावरपुरा में आपसी रंजिश के चलते मारपीट करने से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बागोर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने हमलावारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बागोर थाना प्रभारी दातार सिंह ने कहा कि तीन दिन पूर्व जोरावपुरा ग्राम में नारायण तेली के साथ ग्राम के श्यामलाल व गोपाल तेली ने आपसी रंजिश के चलते मारपीट की थी। जिसके कारण नारायण तेली गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान रात्री में मौत हो गयी। सिंह ने यह भी कहा कि मारपीट करने वाले को पहले से शांति भंग करने के अंदेशे में गिरफ्तार कर लिया गया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा।




Recent Comments