दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर विधानसभा के सबलपुर दियारा क्षेत्र के सबलपुर पश्चिमी टोला सबलपुर पंचायत मे बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच मे बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया। सोमवार को भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह द्वारा चुरा, गुड़, बिस्कुट आदि सुखा खाद्य सामग्री लगभग तीन सौ लोगो के बीच मे  राहत के लिए वितरण किया गया।इस अवसर पर उनके साथ  पंचायत समिति राहुल सिंह, मुखिया विकास राय, शैलेश शर्मा, विनोद सम्राट, कापिंन्द्र राय, राधे राय, किशोर राय, चंदन राय, भौति राय, बिरजू पासवान, प्रिंस कुमार, मोनू सिंह, सुमंत कुमार, अविनाश शर्मा, अनिल सक्ससेना सहित अनेक लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा की यह जनसेवा की प्रेरणा हमें सांसद राजीव प्रताप रूडी, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला है,जो हमेशा जनहित के कार्य करते रहते है। उन्होने भरोसा दिलाया और कहा की यह सेवा अभी आगे भी जारी रहेगा। अकीलपुर मे भी हमलोगो मदद कर रहे है। ज्ञात हो की सांसद रूडी जी के प्रयास से कल से कटाव रोधी कार्य तेजी से चल रहा है।
__