सारण:जहरीली चाय पीने से तीन की मौत पर सांसद ने जताया शोक
✍सोनू कुमार सिंह

दरियापुर (सारण)
डेरनी थाना क्षेत्र के खिरिकिया गांव में जहरीली चाय पीने से तीन लोगों की मौत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शोक जताया।शनिवार को सांसद श्री रूडी के निर्देश पर भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा राज्य कार्य समिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व मिल दुःख की घड़ी में ढ़ाढस बढ़ाया । साथ ही सांसद श्री रूडी से परिजनों को फोन से बात कराया । जिसमें सांसद श्री रूडी ने परिजनों को इस दुःख की घड़ी में अपनी पूरी संवेदना जताते हुये हर संभव मदद का भरोसा भी दिया । फिर पीड़ित परिजन को सरकारी सहायता जल्द मुहैया कराने के लिये सारण डीएम से भी फोन पर बात कर भाजपा नेताओं ने बात करायी । जिससे की पीड़ित परिवार को यथाशीघ्र मदद मिल सके। इस मौके पर दरियापुर मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश राय , परसा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह , कृष्णानंद तिवारी , पप्पू ओझा सहित कई अन्य भी लोग थे ।
बता दे की शुक्रवार की दिन एक ही परिवार के लिये मनहूस साबित हुआ था । बताया जाता है की चायपति के बजाय भूलवश कीटनाशक डाला गया । जिस चाय को पीने से दो महिला सहित एक किशोर की भी मौत हो गई थी । मृतकों में स्व: श्याम पति राय की पत्नी 62 वर्षीय देवकली देवी एवं योगेन्द्र राय की 55 वर्षीय पत्नी छठिया देवी तथा धीरज राय का दो वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार था ।वही धीरज राय के बड़े पुत्र पांच वर्षीय अमित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था ।




Recent Comments