सिवान :ज्योतिष ब्रह्मस्थान एवं दूधिया पोखरा को बचाने के लिए चलाया जाएगा अभियान
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
भगवानपुर हाट (सिवान) :जिला जदयू जल श्रमिक प्रकोष्ठ एवं निषाद विकास संघ की संयुक्त बैठक शनिवार को भगवानपुर गांव स्थित जदयू के वरिष्ठ नेता टुनटुन प्रसाद के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जल श्रमिक प्रकोष्ठ ई. सत्येंद्र कुमार साहनी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में सबसे पहले दहेज को ना कहने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता टुनटुन प्रसाद को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री की सोच को आगे बढ़ाने वाला बताया गया। बैठक में सराय पड़ौली पंचायत के पनियाडीह गांव में स्थित निषाद समाज के धार्मिक स्थल बाबा ज्योतिष ब्रह्म स्थान एवं दूधिया पोखरा के जीर्णोद्धार एवं विकास पर गंभीरता से चर्चा की गई। इंजीनियर साहनी ने कहा कि ज्योतिष ब्रह्मस्थान सिवान जिले का ऐसा धार्मिक स्थल है, जो सरकार के रोडमैप में शामिल हैं। इस धार्मिक स्थल को पर्यटक स्थल का स्वरूप दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा।
टुनटुन प्रसाद ने कहा कि दूधिया पोखरा को अस्तित्व में लाना बैठक का मुख्य उद्देश्य है। कभी इस पोखरा में स्नान करने से असाध्य रोग ठीक होते थे। इस पोखरा का जल लेने प्रदेश के कोने-कोने से लोग जाते थे। वही पोखरा अब बूंद-बूंद जल के लिए तरस रहा है।
बैठक में जिला जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश कुमार, निषाद विकास संघ के प्रदेश संगठन प्रभारी रमेश साहनी, प्रदेश सचिव निषाद संघ
अवधेश महतो, मुखिया अनिल महतो, छोटेलाल साहनी, राजकुमार बिंद, सुनील प्रसाद आदि उपस्थित थे।




Recent Comments