प्रारंभ हो गया जयप्रकाश विश्वविद्यालय मे समर इंटरर्शिप का कार्य साथ साथ आतंकवाद विरोधी दिवस भी मना
छपरा :सोमवार से राहुल सांकृत्यायन नगर स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से समर इंटर्नशिप का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के पंजीकृत छात्रों द्वारा प्रारंभ किया गया। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से प्रशासनिक भवन तक उगी हुई झाड़ियों एवं घास की सफाई विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए स्वयंसेवक एवं छात्रों ने किया। इस अवसर पर दोनों नोडल पदाधिकारी ने विश्वविद्यालय स्तर पर नोडल पदाधिकारी का कार्य देख रहे हैं उपस्थित थे विश्वविद्यालय ने डॉक्टर चंद्र विजय पूर्ती को नोडल ऑफिसर के रुप में नियुक्त किया है ।प्रोसेसर हरिश्चंद्र समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना नोडल ऑफिसर का कार्य देख रहे हैं। स्वच्छता अभियान के बाद सभी स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने माननीय कुलपति महोदय प्रो•वी• सी प्रो•ए के झा,प्रो•सरोज कुमार वर्मा स्वच्छता अभियान के जिला स्तरीय समन्वयक श्री प्रशांत कुमार केंद्र से आई हुई स्वच्छता अभियान के प्रेरक अनुलेखा जी ने संयुक्त रुप से माननीय कुलपति महोदय के चेंबर से छोटे हॉल में संबोधित किया। कुलपति महोदय ने कहा कि समर इंटर्नशिप के अंतर्गत सभी स्वयंसेवक प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट की तरह कार्य करेंगे। कोई भी स्वयंसेवक अपने को सफाई करने की तरह नहीं बल्कि प्रेरक की तरह प्रदर्शित करेगा ।केंद्र से आई हुई अनुलेखन जी ने कहा की स्वयंसेवके गांव में पहले वार्ड सदस्य या मुखिया या किसी बुजुर्गों से मिलकर अपनी योजना बताएंगे। समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में राजेंद्र कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज, जगदम कॉलेज, गंगा सिंह कॉलेज, राम जयपाल कॉलेज, जेडे इस्लामिया कॉलेज के स्वयंसेवक आलोक कुमार गुप्ता, अर्जुन कुमार ,अनुराधा सिंह, बबली कुमारी, श्रद्धांजलि कुमारी, ऐश्वर्या कुमारी, कुंदन कुमार, इंजीनियर कुमार ,मकेश्वर पंडित, विश्वजीत कुमार, प्रिंस कुमार, सनी कुमार ,अमृत कुमार, अंजली कुमारी ,अनिता कुमारी ने भाग लिया।