छपरा शहर में एन-एच के जीर्णोद्धार की जगी उम्मीद, मुख्य मार्ग की गई मापी
छपरा :सदर सीओ विजय कुमार सिंह एवम सदर के हल्का कर्मचारी रहमानी अंचल अमीन राजेन्द्र राय सहित थानों के पुलिस बल के साथ छपरा के ब्रह्मपुल से लेकर राजेन्द्र सरोवर तक मापी का कार्य किया जा रहा है जिसमे कई जगहों पर लोगो के द्वारा अतिक्रमण भी किया गया है जिसको हटाने का भी कार्य किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द एन एच का कार्य पूरा हो सके
छपरा केवल शहर की बात करे तो सबसे ज्यादा खराब सड़क और जाम की समस्या भगवान बाजार से लेकर ब्रह्मपुर तक ही रहती है। जिसको लेकर आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहता है । लेकिन अब इस मापी कार्य होने से स्थानीय लोगो मे एक उम्मीद जगी है कि इस खराब सड़क और जाम से अब उन्हें निजात मिल जाएगा।




Recent Comments