डोरीगंज-:
“”””””””””””
सदर प्रखण्ड भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की बातों को सुना । अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुनने के बाद पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश मे हस्तकला को बढ़ाने एवं देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोकल को बढ़ावा देने के साथ ही उन्होंने ने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार एवं व्यवहारिक ज्ञान देने की बात भी कही ।

प्रखण्ड के चिरांद गाँव मे प्रखण्ड अध्यक्ष हरेश्वर सिंह , मानुपुर जहाँगीर गाँव मे वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द सिंह , दिनेश सिंह राजन , डुमरी मे उपाध्यक्ष विपिन सिंह , बदलु टोला मे महामंत्री अरुण कुमार , डोरीगंज मे महामंत्री मुन्ना साह , मुसेपुर मे शत्रुघ्न सिंह , ठाकुर शंकर दयाल सिंह के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना ।