पानापुर(सारण)सोमवार को भाजपा नेता हरिनारायण सिंह अधिवक्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के धेनुकी,लगुनी, रसौली, बसहिया आदि पंचायतों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चिट्ठी को लोगो के बीच वितरित किया । वही भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित के नेतृत्व में महम्मपुर पंचायत के मुड़वा ,धोबवल ,खजूरी आदि गांवो में भी प्रधानमंत्री का जनता के नाम जारी पत्र का वितरण किया गया ।  भाजपा नेताओं ने इस मौके पर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है । पत्र वितरण के मौके पर  कुंदन कुमार सिंह , मुकेश सिंह , पुर्व मुखिया मंगल प्रसाद ,गणेश तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।