कमलेश जी के मनोनयन से संगठन होगा और मजबूत : निकेश
सीवान।जदयू बिहार प्रदेश व्यवसाई प्रकोष्ठ ने बिहार के सभी जिलों में अध्यक्ष एवं प्रमंडल प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। इसी कड़ी में सारण के जाने माने व्यवसाई और जदयू नेता कमलेश कुमार कुशवाहा को पुनः सारण प्रमंडल का प्रभारी बनाया गया है। इस आशय की जानकारी राज्य परिषद सदस्य एवं मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निकेश चन्द्र तिवारी ने दी। श्री तिवारी ने इनके मनोनयन पर बधाई देते हुए कहा कि कमलेश जी के पुनः प्रभारी बनाए जाने से संगठन को और मजबूती मिलेगी और साथ ही व्यवसायियों में भी पार्टी के प्रति रुझान बढ़ेगा। श्री कुशवाहा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और हमेशा ही पार्टी के उत्थान के लिए उधम करते रहते हैं। वहीं जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि कमलेश जी की पकड़ सारण प्रमंडल के व्यवसायियों में बहुत ही मजबूत है, इससे पार्टी का जनाधार व्यवसायियों में और बढ़ेगी।
बधाई देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, जिप अध्यक्ष संगीता यादव, राज्य परिषद सदस्य नन्द लाल राम, अति पिछड़ा के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र ठाकुर, जदयू नेता अमोद प्रियदर्शी, अब्दुल करीम रिज़वी,मोहन प्रसाद राजभर, ललन चौधरी, सुनील कुमार, रंजीत कुमार यादव, सौरभ कुमार कुशवाहा, जिला मीडिया संयोजक रविन्द्र कुमार प्रसाद सहित अन्य लोग भी शामिल थे।




Recent Comments