सारण :मढौरा में चोरों ने स्टेट बैंक के समीप से बाइक ले उड़े
मढ़ौरा (सारण) :स्थानीय थाना के नजदीक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के समीप खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने सोमवार को ले उड़े । घटना के संबंध में जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी रामबाबू सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार के लिखित बयान पर मढौरा थाना में अज्ञात लोगों के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना सोमवार की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार अपनी पैसन प्रो बाईक भारतीय स्टेट बैंक के समीप खड़ी कर बैंक में गये थे इसी बीच अज्ञात ब्यक्तियों ने बाईक की चोरी कर ली । मढौरा एवं आसपास के क्षेत्रों में बाईक की लगातार हो रही लूट एवं चोरी की घटनाओं से आमजन दहशत में हैं।हाल ही में बाइक छिनतई के साथ बाइक चालको को लूट का भी शिकार होना पड़ा है ।
थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया कि बैंक के समक्ष लगे सीसी कैमरे के आधार पर बाईक चोरी में संलिप्त तीन चोरों की स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही है। लगातार बाईक की लूट एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।




Recent Comments