मांझी(सारण)। हमेशा विवादों के घेरे में रहे मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात दंत चिकित्सक सुशील कुमार सिंह के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिलने के बाद गम्भीरता से लेते हुए सारण सिविल सर्जन ने नोटिश जारी कर बिंदुआर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं अगले आदेश तक के लिए वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। मांझी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पत्रांक 154 के अनुसार दंत चिकित्सक अशोक सिंह पर आरोप है कि रोस्टर के अनुसार विगत 11 मई को बलिया मोड़ पर दिन में 2 बजे से 10 बजे तक स्क्रीनिंग कार्य में ड्यूटी दी गई थी। 8 मई को भी सुबह 8 बजे ड्यूटी थी। मगर बिना सूचना के कार्य छोड़ कर चले गए। यही नही ऊंची पकड़ का धौंस जमा कर हमेशा सहयोगी स्वास्थ्य कर्मियों को धमकाया व गुमराह किया जाता रहा है। वे खुद कार्य मे रुचि नही लेते और दूसरों के कार्य मे अवरोध पैदा करते रहते हैं। पूर्व में 14 अप्रैल को भी बीडीओ नील कमल ने औचक निरीक्षण के दौरान रोस्टर के अनुसार कार्य नही करने के कारण एक दिन के वेतन पर रोक लगाते हुए डीएम को पत्र लिखा था। 31 मई को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से अमर्यादित व्यवहार करने की शिकायत है। वहीं डॉ सुशील सिंह के व्यवहार से नाखुश होकर ड्यूटी के बावजूद अनुपस्थित दिखाने के कारण एएनएम कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। शिकायतों के अंबार को देखते हुए दंत चिकित्सक बुरी तरह घिर गए हैं।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- सारण पुलिस की बड़ी उपलब्धि : मानव तस्करी के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी विनीत कुमार और इंस्पेक्टर विशाल आनंद सम्मानित
- मशरक में अवैध नर्सिंग होम पर एसडीओ-डीएसपी की बड़ी कार्रवाई, पांच संस्थानों पर छापेमारी, कर्मचारी फरार
- प्रधान लिपिक दरोगा राय के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई
- दरियापुर में मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित
- खानपुर के समीप खड़े ट्रक से दो बैटरी चोरी,पुलिस जांच में जुटी
- सुर सम्राट मोहम्मद रफी साहब की पुण्य तिथि पर आयोजित हुई सांस्कृतिक कार्यक्रम
- पुलिस ने पचास लीटर महुआ निर्मित शराब किया जब्त, धंधेबाज फरार
- स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में मनाई गई प्रेमचंद की 146वीं जयंती
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर गूंजा जागरूकता का संदेश
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर गूंजा जागरूकता का संदेश
- सिवान की सिमरन परवीन का एशियन जूनियर रग्बी के भारतीय शिविर के लिए चयन
- सिवान की सिमरन परवीन का एशियन जूनियर रग्बी के भारतीय शिविर के लिए चयन
- डिप्टी ईओ जावेद एकबाल ने छात्रों को लोकतंत्र और मतदान का पढ़ाया पाठ
- समरसता संकल्प अभियान: चिरांद में पुजारी बबुआ जी महाराज सम्मानित
- मढ़ौरा की आरोही ने सीबीएसई बास्केटबॉल टूर्नामेंट में बिखेरा जलवा
- छपरा में जदयू नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, मनोनीत सदस्यों को सौंपा गया पत्र
- बीडीसी की बैठक में जोरदार तरीके से उठा राशन कार्ड और बिजली का मुद्दा
- तरैया से स्थानांतरित महिला पर्यवेक्षिका को दी गई भावभीनी विदाई
- पांच दिवसीय महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा, 2100 श्रद्धालुओं कलशयात्रा में हुए शामिल
- मोबाइल वाहन द्वारा परिवार नियोजन की दी गयी जानकारी
- मिठाई दुकान का ताला तोड़ गैस सिलिंडर एवं बर्तन की चोरी
- शराब धंधेबाज सहित आधे दर्जन गिरफ्तार
- विश्वविद्यालय अधिनियम- 2026 के खिलाफ राजेन्द्र कॉलेज शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
- स्वराज ट्रैक्टर के नए मॉडल का हुआ लोकार्पण
- केजी बीभी जलालपुर में जेंडर संवेदनशीलता एवं महावारी स्वच्छता पर कार्यशाला, छात्राओं को जागरूक किया गया
Recent Comments