एनआईओएस के तहत डीएलएड के कार्यशाला में प्रशिक्षण कार्य चल रहा है नियमित
#रिपोर्ट :अजहर करीम :
photo
इसुआपुर (सारण) : डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के तहत इसुआपुर प्रखंड के बीआरसी इसुआपुर में एनआईओएस का कार्यशाला छः दिनों से लगातार चल रहा है। शनिवार को प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं को कार्यशाला के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।
बीआरसी इसुआपुर को एनआईओएस द्वारा प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। जिसमें नियमित प्रशिक्षण का कार्य संपादित हो रहा है। केंद्र के कोआर्डिनेटर अरुण कुमार सिंह और असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अजय कुमार के देखरेख में प्रशिक्षुओं को एनआईओएस के आदेश के आलोक में प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के छठे दिन यानी शनिवार को एनआईओएस के कार्यशाला आधारित गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी गई। कोआर्डिनेटर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला 12 दिनों का है। इसे नियमित संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने के लिए एनआईओएस द्वारा डॉ आभा कुमारी, निशा कुमारी, विजय मांझी, अवधेश त्रिपाठी को प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। इस केंद्र पर प्रतिनियुक्त किए गए सभी प्रशिक्षक ट्रेनींग लेने वाले प्रशिक्षुओं को बेहतर प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षुओं को यह बताया जा रहा है कि विद्यालय में बच्चों को किस प्रकार से पढ़ाना है और उनके साथ कैसे व्यवहार करना है। ताकि उनका ध्यान पढ़ाई के तरफ आकर्षित हो सके।