रोट्रेक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी ने बच्चों के बीच बांटे आम
छपरा
रोट्रेक्ट क्लब आॅफ सारण सिटी के तत्वावधान में प्रभुनाथ नगर स्थित बाल गृह में ऋतु फल आम का वितरण मुख्य अतिथि पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण के कर कमलों द्वारा किया गया।
रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने ऋतु फल आम का वितरण करते हुए कहा कि जिस तरह हम और हमारे बच्चें ऋतु फल आम का इन्तजार एक साल से करतें हैं उसी तरह बाल गृह के बच्चों को भी फलों के राजा आम का इन्तजार रहता हैं।

बच्चों की भावनाओं को देखतें हुए रोट्रेक्ट क्लब आॅफ सारण सिटी ने ऋतु फल आम का वितरण इन बच्चों के बीच किया हैं। बाल गृह के बच्चों के बीच मालदे आम तथा दशहरी आम का वितरण किया गया हैं।
इस अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब आॅफ सारण सिटी के अध्यक्ष निकुन्ज कुमार,सचिव टुन्ना कुमार सिंह,यश झुनझुनवाला,इरफान अन्सारी,मोहम्मद आमिल,सुधान्शु कुमार कश्यप आदि उपस्थित हुए।