बड़ी कारवाई : सरकारी राशि के गबन के आरोप में मनरेगा के पीओ,जेई व लेखपाल हुए सेवामुक्त
तरैया(सारण):07.08.2018।
सरकारी कार्य में लापरवाही एवं सरकारी राशि गबन के आरोप में प्रखंड के मनरेगा के तीन पदाधिकारियों को डीएम ने संविदा मुक्त कर दिया है।मनरेगा पीओ सुधीर कुमार चौधरी, कनीय अभियंता जितेंद्र शर्मा एवं लेखापाल सुजीत कुमार को सारण डीएम ने संविदा मुक्त कर दिया है।ज्ञातव्य हो कि डुमरी पंचायत में मनरेगा कार्य के तहत बिना कार्य कराये 05 लाख 11 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी थी।जिसके तहत सरकारी राशि के गबन के आरोप में मनरेगा पीओ सुधीर कुमार चौधरी और जेई जितेंद्र शर्मा पर सारण डीडीसी के आदेश के बाद बीडीओ राकेश कुमार ने 23 जून को सरकारी राशि के गबन की प्रथमिकी दर्ज कराई थी।जिसके आलोक में डीएम ने यह करवाई की है।रिक्त पद पर सोमवार को मनरेगा कार्यालय में पानापुर के मनरेगा पीओ हँशनाथ साह ने अतरिक्त प्रभार लिया है। कनीय अभियंता के पद पर सुनील कुमार एवं लेखापाल के पद पर कुमार रविन्द्र प्रसाद ने योगदान दिया है।