
जमुई (सौरव शेखर) :
जिले के आरक्षी अधीक्षक डॉ इनामुल हक के निर्देशानुसार सोनो थाना अध्यक्ष राजेश कुमार वाहन चेकिंग अभियान चलाया । चेकिंग अभियान में शराब लदा एक गाड़ी को जप्त किया । वाहन में 20 कार्टून रॉयल स्टैग शराब को पुलिस ने बरामद किया है । शराब की सरकारी मूल्य दो लाख रुपया बताई जा रही है। पुलिस को देख कर कारोबारी भागने में सफल रहा। गाड़ी की तलाशी ली गई। गाड़ी में ठंडा का एक्सपायरी डुप्लीकेट जिओ का लेबल लगा पेप्सी कोको कोला स्प्राइट था । अंदर में 20 कार्टून विदेशी शराब भरा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई है । कार्रवाई का नेतृत्व सोनो थाना के थाना अधीक्षक राजेश कुमार कर रहे थे।




Recent Comments