कानू-हलवाई समाज को राजनीति में नहीं मिली उचित भागीदारी : मोहन साह
बिदूपुर। बिदूपुर कानू-हलवाई समाज की बिहार में सात प्रतिशत से अधिक आबादी रहते हुए भी राजनीति में उचित भागीदारी नहीं मिल सकी है। हमें भीख नहीं भागीदारी और हिस्सेदारी चाहिए। उक्त बातें बिदूपुर प्रखण्ड के कुट्टुबपुर मुखिया पति मोहन साह की अध्यक्षता में नावानगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र साह के दरवाजे पर रैली को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटना के गांधी मैदान में आयोजित 18 नंबम्बर दिन रविवार को राजनैतिक चेतना रैली की सफलता के लिए आयोजित बैठक में कानू समाज की आमसभा में मोहन साह ने कहा कि 18 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में कानू-हलवाई राजनीतिक चेतना रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर अन्य जिलों का दौरा कर रैली में आने की अपील की है।

अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के बिदूपुर प्रखण्ड अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने कहा कि हलवाई समाज हरे क्षेत्र में आगे रहते हुए भी सत्ता में उचित भागीदारी नहीं मिल पा रहा है। वही कार्यकरणी समिति के सदस्य विद्यानन्द साह ने कहा कि सत्ता में उचित प्रतिनिधित्व नहीं रहने के कारण अपेक्षित विकास नहीं हो सका है।वही समाजसेवी शशि भूषण प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली समाज की राजनीति में की जा रही उपेक्षा के लिये आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी आवादी बिहार में कम नहीं है।इसलिये हमे भी सत्ता में भागीदारी भगीदारी मिलनी चाहिए।उनलोगों ने 18 नवंबर को भड़ी संख्या में पटना पहुचने का आह्वान किया।