बीआरसी कर्मियों के अनुचित दबाव के कारण विद्यालय सचिव पद से दिया त्याग पत्र
#डीएम को रजिस्टर्ड डाक से भेजी अपनी वेदना-संवेदना
तरैया(सारण):07.08.2018।
बीआरसी कर्मियों के अनुचित दबाव के कारण प्रखण्ड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खराटी मुसहरटोली के विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव उमरावती देवी ने अपने सचिव पद से त्याग पत्र दे दिया है।सचिव का कहना है कि छः माह पूर्व उसका चयन सचिव पद पर हुआ है।दो माह से विद्यालय में एमडीएम सुचारू रूप से संचालन कर रही हूँ।तथा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाना चाहती हूँ।लेकिन बीआरसी कर्मी एवं अन्य व्यक्तियों के दबाव के कारण मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नही कर पा रही हूँ।विद्यालय का कार्य ठीक ढंग से करने के बाद भी मुझ पर गलत कार्य करने का दबाव दिया जा रहा है।जिस कारण मैं अपने सचिव पद से त्यागपत्र दे रही हूँ।उमरावती देवी ने इस सम्बंध में एक शिकायत प्रतिवेदन सारण डीएम और प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेज कर अपने आप को सचिव पद से मुक्त करने की मांग की है।सचिव का आरोप है कि जब वह विद्यालय में एमडीएम और शैक्षणिक माहौल को बेहतर करने का प्रयास कर रही है तो उसे बीआरसी सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भी धमकियां दी जा रही है।जिस कारण वह अब विद्यालय शिक्षा समिति का सचिव नही रहना चाहती है।