एक बोझा खड़ई के लिए मारपीट में हुई हत्या में पिता-पुत्र सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया(30.03.2019)
थाना क्षेत्र के डीह छपिया गाँव में एक बोझा खड़ई के लिए पड़ोसियों ने अपने ही एक पड़ोसी की लोहे की रड से मारपीट कर हत्या कर दिया है।मृतक 48 वर्षीय वीरेन्द्र महतो है जो ईट भट्ठा पर मजदूर का कार्य करता था।हत्या के सात दिन बाद पटना पीएमसीएच से आये मृतक के पुत्र मंटू महतो के फर्दब्यान के आलोक में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन पुत्रों सहित पाँच लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें डीह छपिया निवासी मोख्तार महतो के तीन पुत्र क्रमशः मनीष कुमार महतो,रविश कुमार महतो एवं अमित कुमार महतो तथा पत्नी माला देवी और मोख्तार महतो को अभियुक्त बनाया गया है।मृतक पुत्र ने आरोप लगाया है कि 16 मार्च की सुबह उसके पड़ोसी उसके खाड़ई का बोझा उठा कर अपने घर ले जा रहे थे।तो उसके पिता ने खड़ का बोझा ले जाने से माना किया। इस पर उक्त पाँचों लोगो ने मिलकर मेरे पिता को लाठी डंडे और लोहे की रड से मारपीट घायल कर दिये।जिससे मेरे पिता की 23 मार्च को पटना पीएमसीएच में उपचार के दौरान मौत हो गयी।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दोषियों पर उचित करवाई की जाएगी।