बड़हरिया बीडीओ द्वारा प्रमुख से मारपीट किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण…जिला प्रमुख संघ ने किया बीडीओ की बर्खास्तगी की मांग
✍🏻अखलाक अहमद/कु.विपेन्द्र

सिवान : बड़हरिया प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख कक्ष में बीडीओ व प्रखण्ड प्रमुख के बीच हुई मारपीट की घटना को जिला प्रमुख संघ ने दुर्भायगपूर्ण बताया है।साथ ही घटना की कड़ी निंदा की है।मंगलवार को जिला प्रखण्ड प्रमुख संघ की आपात बैठक आयोजित की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष कामोद प्रसाद नारायण उर्फ सुबोध सिंह ने कहा आज अधिकारी तानाशाह बनकर कार्य कर रहे है।पंचायती राज में जनप्रतिनिधियो के माध्यम व उनके सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यो को गति देनी है मगर ये तानाशाह अधिकारी जनप्रतोनिधियों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं।अधिकारियों का ये रवैया लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ध्वस्त कर रहा है।यही नहीं राज्य से लेकर केंद्र तक की सरकार महिला शशक्तिकरण,महिला सम्मान,महिला सुरक्षा,महिला अधिकार पर काफी प्रचार-प्रसार के साथ कार्य कर रही है और इसी व्यवस्था में बीडीओ द्वारा महिला प्रमुख को प्रताड़ित करना व उसके साथ मारपीट करना दुर्भाग्यपूर्ण है।ऐसे अधिकारी को सरकार अबिलम्ब बर्खास्त करे अन्यथा महिला शशक्तिकरण व सम्मान सुरक्षा के अलाप का त्याग करे।बड़हरिया की घटना की चर्चा करते हुए अन्य सदस्यों ने कहा बड़हरिया प्रमुख सुबुकतारा खातून द्वारा जिला संघ को बताया गया था कि वे बीडीओ राजीव कुमार की प्रताड़ना की शिकार हैं। बीडीओ अपने तानाशाही रवैया के तहत जनप्रतिधिनिधियों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं।यही नहीं बीडीओ द्वारा विकास कार्य को करवाने पर 31% कमिसन की मांग की जा रही थी।इसकी जानकारी होने पर संघ के अन्य पदाधिकारी बीडीओ को पूर्व सूचना देते हुए बैठक की सहमती ली थी ताकि तालमेल बैठाया जा सके और प्रमुख को प्रताड़ित न होना पड़े साथ ही अधिकारी व जनप्रतिनिधी सामंजस्य बैठाकर विकास कार्य को गति दे सकें।लेकिन बैठक में चर्चा के दौरान बीडीओ द्वारा प्रमुख पर थप्पड़ मारना न केवल प्रमुख का अपमान है बल्कि भरी सभा में महिला को थप्पड़ मारना व उसके साथ अभद्रता करना पूरे समाज का अपमान है।अतःऐसी स्थिति में सरकार ऐसे बीडीओ राजीव कुमार को बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई करे अन्यथा प्रमुख संघ पूरे प्रांत में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।




Recent Comments