*विधवा ने इन्साफ के लिए कमिश्नर से की फरियाद*
रिपोर्टिंग- *हसन जाज़िब आब्दी*
*शाहजहांपुर(उप्र)*-
पति के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने पर विधवा में कमिश्नर से फरियाद कर इन्साफ की मांग की
बंडा थाना के जमुनिया गांव विक्रम की भैंसी नदी के पास लाश मिली थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया मगर अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं की । पुलिस की कार्यशैली से नाराज विमला देवी अपने तीन बच्चों के साथ आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां बरेली मंडल के कमिश्नर रणवीर प्रसाद वार्षिक निरिक्षण के लिए पहुचे थे। पीङित पत्नी विमला देवी के सामने से जैसी ही कमिश्नर गुजरे तो विमला देवी ने इन्साफ की गुहार की
इस दौरान विमला देवी कमिश्नर के पैर छूकर पति के हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाने लगी। हालांकि जब महिला कमिश्नर के पैर छूने के लिए झुकी तो कमिश्नर खुद को असहज महसूस करने लगे और जल्द ही डीएम ने महिला के हाथ से शिकायती पत्र लेकर न्याय का भरोसा दिया। विमला देवी का कहना है कि 32 दिन बीत जाने के बाद भी उसके पति के हत्यारे दोस्त अवनीश ओमप्रकाश और अरविंद को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि उसके पति को यही दोस्त घर से बुलाने के लिए आये थे। लेकिन उसके बाद उसका पति घर वापस नहीं लौटा था। दूसरे दिन उसके पति की लाश मिली थी। उसके तीन छोटे छोटे बच्चे है।महिला का कहना है कि आरोपी पकङकर जेल चले जाएं हमे न्याय मिल जाएगा। उसने धमकी भी दी है कि अगर दो दिन के अंदर आरोपी नही पकङे गए तो अपने तीन छोटे छोटे बच्चो के साथ डीएम आफिस के बाहर आत्महत्या कर लेगी। इस मामले में बरेली मंडल के कमिश्नर रणवीर प्रसाद का कहना है कि महिला ने उनसे मुलाकात की थी। वह उस मामले में एसपी से बात करेंगे। और उस केस की रिपोर्ट मांगेंगे। महिला को इंसाफ मिलेगा और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।