
नगर प्रशासन ने चौक-चौराहों पर अलाव जलाने का किया हैं व्यवस्था, ठंड में अलाव से लोगों कों मिल रही है राहत

मढ़ौरा (सारण):ठंड और मौसम में कनकनाहट के बढ़ने के साथ नगर प्रशासन ने नगर क्षेत्र में अलाव जलवाना शुरू कर दिया है I अलाव के जलने से नगर क्षेत्र के गरीबों को राहत मिल रही है और दूर दूर से बाजार आने वाले ग्रामीण भी जलती आग से गर्माहट प्राप्त कर रहे है I

नपं के कार्यपालक पदाधिकारी मो जमाल अख्तर अंसारी ने बताया कि नगर क्षेत्र के गढ़देवी चौक, धेनुकी चौक, पुराना बैंक चौक, स्टेशन चौक सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर नगर नगर प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था करवाई जा रही है I नगर प्रशासन ने इस हेतु कर्मी को लगाया है जो लकड़ी का इंतजाम कर उसे जलाने का भी काम कर रहे है I इस महीने के दो जनवरी से चल रही यह व्यवस्था मौषम के अनुसार आगे भी जारी राखी जायेगी I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा , सारण




Recent Comments