दैनिक खोज खबर/रसूलपुर (एकमा)। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट में ग्रामीण प्रतिभाओं का दबदबा रहा. ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों से हीं जिला टाॅपर निकले हैं.इनमें छात्रों की तुलना में छात्राओं का दबदबा रहा.एकमा प्रखंड के परसागढ़ निवासी व मूल रूप से टेकनेवास के कचनार गांव निवासी दयानंद राय की पुत्री शिल्पी कुमारी ने आर एन इंटर कॉलेज परसागढ़ से कला निकाय में 500 में 467 अंक लाकर जिले में सेकेंड टाॅपर बनी है.शिल्पी का परिवार सामान्य पृष्टभूमि वाला है उसके पिता दयानंद राय बोलेरो चालक हैं और इसीसे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं.मामूली आमदनी के बावजूद बच्चों को पढ़ाना उनकी प्राथमिकता रही है,शिल्पी दो बहन और एक बाई है,शिल्पी की बड़ी बहन नेहा कैंसर से पीड़ित है जो मौत से जूझ रही है उसकी सेवा के बाद शिल्पी पढ़ाई करती है,शिल्पी ने कहा कि गांव की बेटियों को कुछ कर गुजरने का जज्बा है वह आगे भी कड़ी मेहनत कर एसडीएम बनकर अपने माता पिता के अरमानों को पुरा करना चाहती है,शिल्पी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा प्रधानाचार्य ललन प्रसाद और अपने ट्यूशन गुरूजन अमित रस्तोगी को दिया है.