
पदक प्राप्त कर लौटी टीम की खिलाडियों के सम्मान में भोज का आयोजन
परवेज अख्तर / मैरवा (सिवान) :। राष्ट्रीय स्कूली अंडर 14 बालिका हैंडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार की टीम द्वारा रजत पदक प्राप्त करने वाली बिहार टीम में शामिल रानिलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की 5 खिलाडियों के साथ साथ सभी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों के सम्मान में सह भोज का आयोजन सिवान जिला आई एम ए के अध्यक्ष डॉ शशिभूषण सिन्हा द्वारा किया गया,इस भोज का आयोजन हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर में किया गया जिसमेँ डॉ शरत चौधरी,डॉ विनय पांडेय,डॉ अनील सिंह,डॉ शंकर सिंह,डॉ अशोक कुमार,डॉ रामएकबाल प्रसाद गुप्ता,डॉ आशुतोष कुमार,डॉ संगीता चौधरी,डॉ रीता सिन्हा,डॉ इन्द्रमोहन कुमार सहित दर्जनों चिकित्सक उपस्थित थे ।सभी लोगों ने खिलाडियों को बधाई देते हुए हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया ।इस सम्मान से खिलाडियों में उत्साह का संचार हो गया ।इस अवसर पर कई खेल प्रेमी के साथ साथ कोच संजय भी उपस्थित थे ।




Recent Comments