गड़खा (सारण )। स्थानीय डीबीएसडी डिग्री कालेज रामपुर कदना के प्रयोग प्रदर्शक राधाकृष्ण राय की असामयिक मृत्यु पर कालेज कर्मियों ने संस्थापक सचिव श्रीधर बाबा के आवासीय परिसर में एक शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया । शोक सभा को संबोधित करते हुये प्रो नागेश्वर राय ने कहा कि प्रयोग प्रदर्शक राधाकृष्ण राय की असामयिक मृत्यु से हम सभी मर्माहत हैं । एक एक कर कालेजकर्मी मर रहें हैं और विश्वविद्यालय की अदूरदर्शिता पूर्ण नीति से अनुदान वितरण नहीं हो रहा है । वहीं दूसरी ओर कालेज में लूट मची है विश्वविद्यालय को उससे मतलब नहीं हैं । इस शोकसभा के माध्यम से हम कालेजकर्मी मृतक के प्रति संवेदना प्रकट करते हुये विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हैं कि यथाशीघ्र अनुदान वितरण की दिशा में आवश्यक कदम उठावे । शोक सभा में प्रो अखिलेश सिंह, प्रो वकील राय, प्रो सत्येँद्र राय, डा राजकुमार शिवनाथ प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments