बैंक ऑफ इंडिया के प्रिंटर खराब होने से ग्राहकों काे हो रही परेशानी

#परवेज अख्तर/सिवान;

मैरवा : मझौली चौक के निकट बैंक ऑफ इंडिया का प्रिंटर खराब होने से ग्राहकों को परेशानी हो रही है। यह कब ठीक हो जाता है और कब खराब हो जाता है, ग्राहकों को इस की जानकारी नहीं चलता है। सबसे अधिक परेशानी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को होती है, जिनके विद्यालय शिक्षा समिति का खाता इस बैंक में है। पासबुक प्रिंट नहीं होने से विद्यालय का कैश बुक अपडेट नहीं हो पा रहा है।
………………………………..