गुठनी में शुरू हुआ धान के बीज का वितरण
#परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में अनुदानित दर पर धान के बीज का वितरण मंगलवार से शुरू हो गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामसेवक सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार उपलब्ध बीज को किसानों को दिया जा रहा है। उन्होेंने बताया कि श्री विधि और तनावरोधी बीज के कीट पर शत प्रतिशत अनुदान है। 3280 रुपये जमा करके खाद, बीज व कीटनाशक सहित एक कीट दिया जा रहा है। साथ ही हाइब्रिड बीज पर 100 रुपये प्रति किलो का अनुदान दिया जा रहा है। ज़ीरो टिलेज़ पर भी 2580 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना में भी किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है
…………………………………………..




Recent Comments