बेहतर परिणाम तथा अच्छे प्रर्दशन के लिए केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य को सम्मानित


मशरक(सारण)
#न्युज इनपुट – रोहित कश्यप
केन्द्रीय विद्यालय मशरक में एक समारोह आयोजित कर प्राचार्य महेश्वर प्र. सिंह का भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य को विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। जानकारी हो कि केन्द्रीय विद्यालय पटना संभाग में सत्र 2018 के 10 वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मशरक केन्द्रीय विद्यालय को सम्मानित किया गया।

राजगीर में आयोजित केन्द्रीय विद्यालय पटना संभाग के प्राचार्य सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पाने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया गया।जिसमें मशरक केन्द्रीय विद्यालय को 10 वीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जबकि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम में सराहनीय योगदान के लिए विद्यालय के शिक्षक डीएन राम, संदीप कुमार, अली असरफ और सुगम कुमार को प्रशस्ति पत्र मिला। विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर प्र. सिंह ने बताया कि राजगीर में 23 से 25 जूलाई तक आयोजित प्राचार्य सम्मेलन में पटना संभाग के सभी 53 केन्द्रीय विद्यालयों के 10 वीं परीक्षा परिणाम में मशरक केन्द्रीय विद्यालय के शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्टतम परिणाम के लिए सम्मानित होना काफी गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यालय के कर्तव्य निष्ठ शिक्षकों,अनुशासित बच्चों, अभिभावक और स्थानीय सम्मानित लोगों का सराहनीय सहयोग है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इससे भी आगे इस विद्यालय को स्थापित किया जा सकता है।