बेहतर कार्य को ले अभिषेक हुए सम्मानित
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : अखिल भारतीय संस्था द्वारा नई दिल्ली में गत दिनों सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान को ले रामदेव विचार मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर रविवार को रामदेव नगर में भारत स्काउट गाइड प्रधान कार्यालय में समारोह आयोजित कर इन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष केदारनाथ प्रसाद, उपसभापति भारत स्काउट गाइड बार काउंसिल के सचिव प्रेम कुमार सिंह ने कन्हैया सिंह, सभापति भारत स्काउट गाइड द्वारा संयुक्त रूप से सामूहिक रूप से स्वागत गान किया गया। स्वागत करने वालों में दीपा कुमारी, जैनुल खातून, रागिनी कुमारी, खुशबू कुमारी, नेहा कुमारी शामिल है। इस अवसर पर अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि मैं जब तक जिंदा रहूंगा तब तक समाज के निचले पायदान पर खड़े गरीब वंचित वर्गों की समस्याओं के लिए सदा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेम कुमार सिन्हा ने अक्षय कुमार की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर आनंद कुमार, युवा मोर्चा भाजपा के अनिल तिवारी, रामचंद्र सिंह, तारकेश्वर शर्मा, मनुजा, सुनील सिंह, संजय सिंह, सुभाष यादव, विकास शर्मा, रमेश कुमार, मुरली मनोहर तिवारी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments