दैनिक खोज खबर/बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बेरूई गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता निर्मला देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, पीड़िता दिल्ली में रहती है। बंद घर होने का लाभ उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे कीमती सामान, आभूषण व अन्य वस्तुओं की चोरी कर ली। घर लौटने पर बिखरा हुआ सामान और टूटा ताला देखकर घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में चोरी गए सामान का जिक्र करते हुए मामले की जांच कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।




Recent Comments