
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक स्टेशन रोड स्थित जय भोले भंडारी सेवा दल, मशरक की ओर से अमरनाथ यात्रा जत्था रवाना होने से पूर्व गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व शिवजी रस्तोगी ने किया। यात्रा स्टेशन रोड से शुरू होकर बाजार रोड, गोला रोड और महावीर चौक होते हुए भंडारा स्थल पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में संत रस्तोगी, राकेश महंत, विकास सिंह, बिनोद रस्तोगी, विशाल रस्तोगी, अंगद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह के पुत्र एवं युवा भाजपा नेता प्रमोद सिग्रीवाल भी शोभायात्रा में शामिल हुए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। राकेश महंत ने बताया कि 3 जुलाई को मशरक से 90 तथा छपरा से लगभग 1,300 शिवभक्तों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर रवाना होगा।




Recent Comments