
नाचाप गांव से कांवरियों का चार जत्था देवघर रवाना
#बोल बम व हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हुआ बोहटा नदी का तट
के के सिंह सेंगर /एकमा (सारण) : मांझी प्रखंड के नचाप गांव से चार आरक्षित वाहनों द्वारा लगभग 200 महिला-पुरुष कांवरियों का जत्था झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक हेतु सोमवार को रवाना हुआ। इसके पहले कांवरियों ने बोहटा नदी में श्रद्धापूर्वक स्नान किया। इसके पश्चात ब्रह्मबाबा स्थान, प्राचीन शिव राम जानकी मंदिर, महावीर मंदिर, दुर्गा मंदिर व काली माता मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना किया।
इसके बाद सभी कांवड़िए बोल बम व हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए सुल्तानगंज व देवघर के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं के जत्थे में समाजसेवी परमेश्वर सिंह, डीलर मदन गोपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, लाल साहब ठाकुर, राकेश कुमार सिंह, बृजेश्वर सिंह, सत्येंद्र सिंह, पंकज सिंह, राजीव सिंह, उपेंद्र सिंह, कर्ण सिंह, लालबाबू सिंह, शिवदयाल साह, जगन महतो आदि शामिल रहे।




Recent Comments