कच्चा स्प्रीट के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, जेल

पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के महम्मदपुर में पुलिस ने छापेमारी कर 3 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने बताया कि महम्मदपुर निवासी शैलेश मांझी व मोथहां निवासी सुरेंद्र मांझी को कच्चा स्प्रीट के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों को गुरुवार को छपरा जेल भेज दिया गया।