विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहारराज- दरबार घराने से ताल्लुकात रखने वाली सुषमा महिलाओ, दलितो की आवाज बन कर चुनावी मैदान मे खडी है। बुधवार को चौतरवा, परसौनी, रामनगर, नरकटियागंज, सिकटा, मैनाटॉड, चमुआ समेत दर्जनों पंचायतो व गॉवो का भ्रमण कर कार्यकर्ताओ सहित लोगो मे जनस्पर्क अभियान चलायी । तथा शिव सेना का चुनाव चिन्ह ” गोभी ” के फुल पर वोट देने की अपील लोगो से किया । कहा कि आजादी के वर्षो बीत जाने के बाद भी भारत जिसे सोने की चिडिया कहा जाता था भोजन, वस्त्र, आवास, शुद्धपेय जल, खेतो की समुचित व्यवस्था, सिचाई, शिक्षा के सामान्य अधिकार एवं विकास से कोशो दुर है। कहा कि राजनेताओ, नौकरशाहो व आम लोगो के बीच खाई, पेंशन मे विभेद, रोजगार मे ठेका, बेरोजगारी सरकार की मंशा पर प्रश्न चिन्ह खडा करता है। उन्होने कहा कि समाजिक समरसता के साथ ही सदभाव, आपसी भाईचारा के साथ वे हमेशा लोगो का सहयोग करती आ रही है। सुषमा ने कहा कि वाल्मीकिनगर लोक सभा क्षेत्र की समुचित विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि महिलाओ, शोषितो, दलितो की अधुरे सपने का पूरा करने के लिए समाज के पहली पावदान पर खडी है। तथा लोक सभा क्षेत्र की समुचित विकास कराने को लेकर वे चुनावी समर मे ताल ठोकी है। मूल रुप से बगहा विधान सभा क्षेत्र के बडगॉव दरबार घराने की रहने वाली सुषमा स्व अरविन्द सिंह की छोटी बहुरानी है। तथा महिलाओ की सशक्तिकरण, मान- सम्मान, हक, अधिकार, किसानों की मुलभूत सुविधा, गन्ना की ससमय भुगतान कराने की चर्चा मे रही सुषमा आज समाज के वंचितो की आवाज बन कर चुनावी मैदान मे अपनी पसीना बहा रही है। कहा कि प्रदेश की सतारुढ पार्टी किसी खास जाति- सामुदाय के आधार पर राजनिति कर समाज के वंचितो को आज भी उपेक्षित की है। गौरतलब हो कि 12 मई को चुनाव होनी है। तथा चुनावी समर मे लगभग 13 प्रत्याशी अपनी भाग्य अजमा रहे है।