दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया ।टीईटी-एसटीईटी ऊत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ , पश्चिम चंपारण जिला कमिटी की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय शांतिनगर बेतिया में जिलाध्यक्ष राहुल राज की अध्यक्षता में हुई एवं संचालन जिलामहासचिव रविन्द्र कुमार ने किया । बैठक में जिला कमिटी का विस्तार करते हुए शैलेन्द्र कुमार गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष , ममता शिखा को महिला प्रकोष्ठ प्रभारी , दीपक कुमार बरनवाल को जिला प्रवक्ता एवं राजन कुमार पटेल को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया । बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राहुल राज ने कहा कि कार्य के आधार पर अनुमण्डल कमिटी के सदस्यों को जिला एवं अनुमण्डल इकाई के सभी सदस्यों की सहमति से जिला कमिटी में प्रोन्नत किया गया है । जिला संयोजक उपेंद्र कुमार ने कहा कि पूरे जिले में संघ की प्राथमिक सदस्यता चल रही है । बैठक में सुनील कुमार तिवारी , सुनील कुमार , अविनाश कुमार , मनीष कुमार , अमितेश कुमार , राजन कुमार , प्रवीण कुमार , राजन कुमार बरनवाल , रवि रंजन कुमार , राजन कुमार गुप्ता , आदि सदस्य उपस्थित रहे ।





Recent Comments