मढ़ौरा(सारण) :
मारपीट के एक मामले में पुलिस ने एक मुखियां प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । ओल्हनपुर पंचायत के मुखियां प्रतिनिधि बताये जा रहे वैदापुर निवासी बलिराम प्रसाद यादव उर्फ दहारी राय गांव में ही मारपीट के मामले में आरोपित थे। पुलिस ने बताया कि दुर्गा पूजा के समय गांव के एक पूजा पंडाल को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी । मामले में दहारी राय फरार चल रहे थे ।