दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बैरिया ।बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर आगामी 5 सितम्बर को गांधी मैदान पटना में समान काम समान वेतन सहित सात सूत्री मांगों को लेकर होने वाले महाधरना सह वेदना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखण्ड में संघर्ष समन्वय समिति की बैठक मध्य विद्यालय बैरिया बाजार में मंगलवार को राकेश रमन की अध्यक्षता में हुई । बैठक में जिला शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक श्री आशुतोष सिंह एवं राहुल राज भी मौजद रहे । बैठक में 5 सितम्बर को प्रखण्ड से अधिक से अधिक संख्या में पटना जाने के लिए रणिनीति बनाई गई जिसके तहत बस की व्यवस्था , काली पट्टी की व्यवस्था , महिला शिक्षिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर कमिटी का गठन किया गया जो कि बैरिया प्रखण्ड के सभी सत्रह पंचायतों में स्थित विद्यालयों में सम्पर्क कर शिक्षकों को पटना जाने के लिए जागरूक करेंगे । बैठक में मौजूद शिक्षक नेताओ ने एकस्वर में कहा जब तक समान काम समान वेतन नही मिल जाता तब तक हमारा संघर्ष चलता रहेगा । आज की बैठक में , संजीव कुमार श्रीवास्तव , संतोष कुमार साह ,संजय कुमार , दीपक कुमार बरनवाल , विनोद भगत ,सचिन सक्सेना , संजय कुमार वर्मा , लालबाबू प्रसाद , प्रदीप मिश्रा , कुंदन कुमार , मनोज कुमार तिवारी , प्रदीप कुमार , संतोष कुमार , तारिक हुसैन सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे ।